लोगो काफी सस्पेंसिव है. इसे आमिर ने टि्वटर पर शेयर किया है. फिल्म को दिवाली पर लाया जा रहा है. इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म 1839 में आए नॉवेल 'कन्फेशन्स ऑफ ए ठग' पर आधारित है. ये उन ठग्स की कहानी है, जो राहगीरों को लूट लेते थे. बताया गया है कि अमिताभ और आमिर पिता-पुत्र की भूमिका में नजर आएंगे.
आमिर ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में उनका कैरेक्टर ऐसे शख्स का है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा- 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है. इसमें कोई मैसेज नहीं है. मैं ऐसा कैरेक्टर निभा रहा हूं, जिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता. ये दंगल का ओपोजिट है... वो पैसों के लिए अपनी मां को भी बेच सकता है. वो ऐसा ही है.'
उन्होंने कहा- 'लेकिन कैरेक्टर बहुत ही मनोरंजक है. फिल्म भी बहुत मनोरंजक है. इस बार कोई मैसेज नहीं है. बस अच्छा समय बिताइए.' फिल्म में आमिर के साथ कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं. इसे विजय कृष्णा आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं.रल के दिग्गज अभिनेता कैप्टन राजू का उनके घर पर सोमवार सुबह निधन हो गया. वह 68 साल के थे. उन्होंनें केरल में कोच्चि स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
एक्टर के निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने से मिली. कुछ महीनो पहले जून में बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका जाते समय उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था. उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें मस्कट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मस्कट में करीब एक हफ्ते के इलाज के बाद, उन्हें 2 जुलाई को कोच्चि लाया गया.
पत्तनमतिट्टा जिले के रहने वाले इस एक्टर ने इंडियन आर्मी की नौकरी को छोड़कर साल1981 में अपने करियर की शुरुआत की थी. सेना में वह कैप्टन थे. वह ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आए और टीवी सीरियल्स में उन्होंने कई किरदार अदा किए. आखिरी बार वह मलयालम फिल्म 'मास्टरपीस' में नजर आए थे.
कैप्टन राजू करीब 500 मलयालम फिल्मों में काम किया और कई तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी प्रोजक्ट्स का भी हिस्सा रहे. उन्होंने दो फिल्मों 'मिस्टर पवनई 99.99' और 'इथा ओरू स्नेहागथा' का निर्देशन भी किया.
बिग बॉस 12 में सिंगल सेलेब के रूप में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने सनी लियोनी के बिग बॉस वाले दिनों की याद दिला दी.
क्योंकि इस शो में सनी लियोनी का पोल डांस खूब पॉपुलर हुआ था और अब नए सीजन में नेहा पेंडसे भी बेहतरीन पोल डांसर हैं. तो
क्या नेहा भी करेंगी शो में सनी की तरह पोल डांस.
बिग बॉस 12 का आगाज हो चुका है. घर में मजेदार कंटेस्टेंट की जोड़ियां
पहले दिन से ही इस शो के लिए दर्शकों का रोमांच बढ़ाती नजर आ रही हैं.
लेकिन सिंगल सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं, सिंगल एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट
भी धीरे धीरे सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगे हैं. जिनमें सबसे पहला
नाम नेहा पेंडसे का आ रहा है. नेहा की एंट्री के साथ ही बिग बॉस में उनकी उपस्थिती सनी लियोनी की याद दिला रही है. लेकिन क्यों आइए जानें...इस शो के फैन्स को अगर याद हो तो बिग बॉस के सीजन 5 में सनी लियानी की वाइल्ड एंट्री ने बिग बॉस शो में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी थी. इस सीजन में सनी लियानी घर के कंटेस्टेंट को पोल डांस के जरिए एंटरटेन करती दिखीं थी. सनी का पोल डांस उस सीजन की सबसे बड़ी हाइलाइट कही जा सकती है.
अब जानकारी के लिए ये बता दें कि बिग बॉस 12 की खूबसूरत कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे भी बेहतरीन पोल डांसर हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह आए दिन अपने पोल डांस के वीडियोज शेयर करती आई हैं. नेहा के बारे में ये भी कहा जाता है कि जब उन्हें टीवी शो के लिए अपना वजन कम करने की चेतावनी मिली थी तब उन्होंने इसके लिए पोल डांस का ही सहारा लिया था.